Samastipur

समस्तीपुर:शराब कारोबार के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा,बिथान थाना का किया घेराव

समस्तीपुर: थाना क्षेत्र के मनोरवा खैरा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. कराची पंचायत के पूर्व सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बिथान थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और थाना परिसर का घेराव किया. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर निष्क्रियता के साथ-साथ कथित मिलीभगत का गंभीर आरोप भी लगाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खुद नष्ट की थी शराब, अब मिल रही है धमकी

ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले गांव के युवाओं और महिलाओं ने खुद हिम्मत दिखाते हुए शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उन्होंने अर्धनिर्मित देसी शराब, महुआ और जाबा गुड़ को मौके पर ही नष्ट कर दिया था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से इलाके में शराब माफिया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे.महिलाओं का आरोप है कि वीडियो वायरल होने और लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद बिथान थाना पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उल्टे अब शराब कारोबारी ग्रामीणों को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे गांव में तनाव और भय का माहौल है.

 

 

 

थाना घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध शराब के इस काले कारोबार के कारण हमारे परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह बर्बाद हो रहे हैं.गांव की नई पीढ़ी और युवा तेजी से इस नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिथान थाना और लड़झा घाट थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है. उन्होंने मांग की है कि पुलिस इन इलाकों में नियमित रूप से सघन छापेमारी करे और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे

 

 

 

थानाध्यक्ष का बयान

गांव की कुछ महिलाएं अपनी शिकायतों को लेकर थाना आई थीं. उनकी सभी बातों और मांगों को गंभीरता से सुना गया है और पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की गई है.महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों एवं शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी.जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

प्रकाश चंद्र राजू, थानाध्यक्ष, बिथान

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!