Patna

जहरीली शराब कांड में उत्पाद थाना मोतिहारी व जिला चलिष्णु दल के सभी 14 पदाधिकारी निलंबित

मोतिहारी. मद्यनिषेध एवं निबंधन विभाग ने पूर्वी चंपारण जिले में हालिया संदिग्ध मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सरकार के संयुक्त सचिव संजय कुमार के स्तर से हुयी कार्रवाई में मोतिहारी मद्यनिषेध थाना व जिला चलिष्णु दल के निरीक्षक, अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक स्तर से सभी 14 पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. उक्त सभी पदाधिकारी पर अपने कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है. मुख्यालय स्तर से मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद मद्निषेध थाना मोतिहारी व चलिष्णु दल के सभी पदाधिकारी से जवाब-तलब किया गया था. समीक्षा के बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने उनके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए खारिज कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना में 10 लोगों की हुयी थी मौत

सरकारी आदेश के अनुसार अप्रैल 2026 में पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर एवं तुरकौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसौना, गदरिया व बालगंगा गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में कुल 10 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी. कई अन्य लोग बीमार भी हुए थे. मद्यनिषेध उपायुक्त (दरभंगा प्रमंडल) द्वारा की गई स्थानीय जांच में यह पुष्टि हुई कि यह घटना जहरीली शराब (मिथाइल अल्कोहल युक्त मिलावटी घोल) के सेवन के कारण हुई थी, जो मानव उपभोग के लिए बेहद खतरनाक है.

जांच में सामने आईं ये गंभीर खामियां

जनवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच स्थानीय मद्यनिषेध थाने द्वारा अवैध स्पिरिट से संबंधित कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया. अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाने और शराब माफियाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में टीम पूरी तरह विफल रही. अधिकारियों की इस लापरवाही से न केवल सरकार की मद्यनिषेध (शराबबंदी) नीति के क्रियान्वयन को ठेस पहुंची, बल्कि विभाग की साख पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

इनको किया गया निलंबित, मुख्यालय हुआ तय।

 

मद्य निषेध थाना मोतिहारी के निलंबित पदाधिकारी।

 

निरीक्षक मनीष सर्राफ का मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर गया

 

निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार का मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर.सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर

 

अवर निरीक्षक नागेश कुमार मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर गया.सहायक अवर निरीक्षक कबिंद्र कुमार मुख्ययालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर गया

 

सहायक अवर निरीक्षक बसंत कुमार महतो मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर गया

सहायक अवर निरीक्षक रौशनी कुमारी मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर

 

अवर निरीक्षक धर्मेंद्र झा मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर सहरसा

जिला चलिष्णु दल के निलंबित पदाधिकारी

 

निरीक्षक मोहम्मद सेराज अहमद मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर

सहायक अवर निरीक्षक शशि ऋषि मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर सहरसा

 

सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर सहरसा

अवर निरीक्षक मुकेश कुमार मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर भागलपुर

 

अवर निरीक्षक उदय कुमार मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर भागलपुर

सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार मुख्यालय मद्य निषेध ग्रुप सेंटर भागलपुर

 

कहते है अधिकारी

सरकार के स्तर से मोतिहारी उत्पाद थाना के प्रभारी सहित 14 लोगों को निलंबित किया गया है. वही उनका मुख्यालय अलग-अलग जिला में बनायी गयी है. निलंबित सभी पदाधिकारी को विरमित कर दिया गया है.नीरज कुमार,

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध पूर्वी चंपारण।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!