प्रखंड प्रमुख के छोटे भाई सामोद हत्याकांड का उद्वेदन,हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
शिवहर/पुरनहिया प्रखंड प्रमुख के छोटे भाई सामोद हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है.पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना में संल्पित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.साथ ही अन्य के गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.उक्त जघन्य कांड के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था.उक्त टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान,सीसीटीवी फुटेज,मोबाइल कॉल डिटेल,वैज्ञानिक साक्ष्य तथा मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापामारी एवं संदग्धिों को हिरासत मे लेकर पुछताछ की गयी.अनुसंधान के क्रम मे यह तथ्य सामने आया कि हत्या पूर्व नियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गयी गयी है.
विशेष अनुसंधान दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्या कांड मे संलिप्त कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया.साथ ही घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है.उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.गिरफ्तार अभिक्तों मे बसंत जगजीवन निवासी निरंजन कुमार,चंडीहा निवासी शिवम कुमार व सुप्पी थाना क्षेत्र के मरपा ईश्वर दास निवासी रामकुमार सिंह शामिल है.इन सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है.
जिनका सत्यापन किया जा रहा है.गिरफ्तार अपराधियों से एक देसी कट्टा,चार जिंदा कारतूस,व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित तीन मोबाइल फोन को जप्त किया है.मालुम हो कि बसंत बाजार से बखार चंडिहा जाने वाले मार्ग पर चंडिहा निवासी समोद की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.इस संबंध मे पुरनहिया थाना कांड संख्या 89/2026 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज की गयी थी. मौके पर एसडीपीओ अनुशील कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर,पूरनहिया व पिपराही थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
