Begusarai

बेगूसराय:ससुराल में महिला की मौत, भाई बोला-बुलेट के लिए हत्या:रील को लेकर होता था झगड़ा

बेगूसराय में मंगलवार देर शाम ससुराल में महिला का शव मिला। पति राहुल तांती ने साले नवीन को फोन पर कहा कि तुम्हारी बहन सीढ़ी से गिई है। इसके थोड़ी ही देर बाद नवीन को मृतका रीमा कुमारी (25) के पड़ोसी ने बताया कि तुम्हारी बहन को फंदे से लटका कर मार दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ससुराल वाले चोरी-छिपे उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है। सूचना के बाद मायके वाले ससुराल पहुंचे। मायके वालों के अनुसार रीमा के शरीब पर मारपीट के निशान मिले हैं।परिवार का कहना है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में बुलेट मांग रहे थे। रील्स बनाने को लेकर भी उसका पति से अक्सर झगड़ा होता था। घटना बछवाड़ा थाना के मुरली टोल प्लाजा के पास की है।

 

6 साल पहले शादी हुई थी, 3 साल का बेटा भी है

 

रीमा के परिवार ने बताया कि, बेटी की शादी 6 साल पहले सूरो मुरली टोल के रहने वाले राहुल तांती के साथ हुई थी। बेटी का 3 साल का बेटा है। राहुल बिहार से बाहर काम करता है। रीमा अपने सास-ससुर के साथ घर में रहती थी।रीमा शॉर्ट वीडियो और रील्स बनाती थी। फेसबुक आईडी पति के नाम पर थी। उसी पर रीमा वीडियो पोस्ट करती थी। इस बात को लेकर पति से हमेशा झगड़ा होता था।

 

जिला परिषद सदस्य को लेकर पहुंचे मायके वाले

 

मायके वाले बताते हैं सूचना के बाद हम लोगों ने अपने गांव के रहने वाले जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार घटना के बारे में बताया।उन्होंने बछवाड़ा थानाध्यक्ष को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलोग भी रीमा के ससुराल पहुंचे। इसके बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

 

मृतका की भाभी राखी देवी ने बताया, रीमा की शादी के दौरान हम लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। बाइक भी दी थी, लेकिन पति राहुल, सास, ससुर, देवर बुलेट के लिए परेशान करते थे। सब मिलकर मारपीट करते थे। मारपीट कर मायके पहुंचा देते थे।कुछ दिन के बाद लेकर चले जाते थे। 8-9 महीने पहले भी मारपीट का सिर फोड़ दिया और मायके खम्हार पहुंचा दिया गया था। ससुर आए और फिर ले गए। जिसके बाद भी बीच-बीच में मारपीट की जाती थी। बुलेट के लिए मेरी ननद को ससुराल वालों ने मार डाला है।

 

आवेदन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

तेघड़ा DSP कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि फंदे से लटक कर महिला ने आत्महत्या की है। उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गाय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!