दलसिंहसराय मुठभेड़ में घायल प्रिंस कि मां ने लगाया फर्जी एनकाउंटर का आरोप,एसपी को दिया आवेदन
दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पुलिस कि गोली से घायल हुए कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के मामले ने नया मोड़ ले लिया है.जहां पुलिस ने उसे कई लूटकांडों में शामिल सक्रिय अपराधी बताते हुए हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में घायल होने की बात कही है,वहीं दूसरी ओर उसकी मां व पिता ने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.इस संबंध में उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चकशेखू भीआईपी कॉलोनी वार्ड संख्या-14 निवासी पिंकू कुमार लाल के पुत्र प्रिंस कुमार को मंगलवार देर रात पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव स्थित गाछी में हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने की बात कही है.पुलिस ने दावा किया कि उजियारपुर थाना कांड संख्या-161/26 सहित कई लूट और छिनतई की घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई थी.पुलिस ने उसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक,हथियार और नकदी बरामद करने का भी दावा किया है.पुलिस के अनुसार,अपराधियों को पकड़ने और हथियार बरामद करने गई टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी,जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें प्रिंस कुमार घायल हो गया.घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुचना मिलने पर घायल प्रिंस कुमार की मां सुशीला देवी ने एसपी को दिए आवेदन में पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है.आवेदन में कहा कि 18 मई की रात करीब दो बजे दलसिंहसराय थाने कि पुलिस उनके घर पहुंची और प्रिंस कुमार को जबरन उठाकर ले गई,महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया और बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उसे अपने साथ ले गई.अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ की कहानी बनाकर उनके बेटे को जानबूझ कर गोली मार दी।महिला ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि प्रिंस कुमार 18 मई की सुबह विद्यापतिनगर गया था,जहां सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज कराकर वापस घर लौट आया.इसके बाद देर रात पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई.महिला का कहना है कि पुलिस अपनी बाहबही लूटने के लिए लिए फर्जी मुठभेड़ की कहानी गढ़ रही है.वहीं पुलिस का कहना है कि प्रिंस कुमार लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं.पुलिस ने सरायरंजन क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख रुपये की लूट की घटना में भी उसके गिरोह की संलिप्तता बताई है.मामले में लूटी गई नकदी, देसी कट्टा, पिस्टल और कारतूस बरामद किए जाने का दावा किया गया है.फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
