Patna

पति ने पत्नी को रस्सी से बांधकर किया प्रताड़ित,पुलिस ने कराया मुक्त

मोतिहारी।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पचखरवा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक विवाहित महिला को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराकर थाना लाई. घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.जानकारी के अनुसार पचखरवा गांव निवासी शोभा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति विजय गिरी ने घरेलू विवाद के बाद उनके हाथ, पैर और कमर को रस्सी से बांध दिया तथा कई घंटों तक प्रताड़ित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महिला के अनुसार वह दर्द और भय के कारण काफी देर तक मदद के लिए पुकारती रही. आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही 112 पुलिस के कर्मी सुधीर भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को बंधन से मुक्त कराया. इसके बाद पीड़िता को थाना लाया गया. जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की.पीड़िता ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं और आए दिन घरेलू विवाद को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है.महिला का मायका थाना क्षेत्र के गरीबा पंचायत स्थित डैनी मठ गांव में बताया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!