Patna

आज का मौसम:बिहार के 5 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट:23 जिलों में बारिश के आसार

पटना समेत बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलने की संभावना है। साथ ही तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.वहीं, भीषण गर्मी के बीच, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत 23 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकी अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी हवा के चलते उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीते 24 घंटे में 43.4 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। जबकि डेहरी में 43.1 और औरंगाबाद में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा किशनगंज में बारिश हुई। खगड़िया समेत कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे।

 

 

 

आखिर ऐसा मौसम क्यों बना

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में इस समय दो अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं। पहला कारण यह है कि पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं लगातार चल रही हैं, जिससे वहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीट वेव की स्थिति बन गई है।दूसरा कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली पूर्वी हवाएं हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर और पूर्वी बिहार में नमी पहुंचने के कारण बादल बन रहे हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी की स्थिति बन रही है। इसी वजह से बिहार में एक साथ गर्मी और बारिश वाला मौसम देखने को मिल रहा है।भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को बेगूसराय नगर निगम द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव कराया गया।

 

किशनगंज में पिछले चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद बुधवार दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश हुई।

5 जिलों के लोगों के लिए मौसम विभाग की खास सलाह

 

मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवाएं लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल सकती हैं।

 

दोपहर के समय सड़कें तपने लगती हैं और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मौसम में हीट स्ट्रोक, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!