Samastipur

समस्तीपुर क्षेत्र में चला सघन टिकट जांच अभियान, 6833 यात्री पकड़े गए

समस्तीपुर | पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल द्वारा मंगलवार को विभिन्न रेलखंडों और स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 6833 यात्रियों को पकड़ा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उनसे करीब 59.54 लाख रुपए जुर्माना और अतिरिक्त किराया वसूला गया। रेल प्रशासन के अनुसार जांच अभियान मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और पूर्णिया कोर्ट समेत कई प्रमुख स्टेशनों एवं रेलखंडों पर चलाया गया। अभियान में 281 टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग और अन्य शाखाओं के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा से रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!