दवा दुकानदारों का राष्ट्रव्यापी बंद,दलसिंहसराय में भी दिखा असर,सभी दुकाने रही बंद
दलसिंहसराय,ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का दलसिंहसराय में भी असर देखने को मिला.दलसिंहसराय केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में सभी दवा दुकानें स्वैच्छिक,शांतिपूर्ण ढंग से बंद रखा.एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय भूषण प्रसाद और सचिव हरेराम महतो ने सयुंक्त रूप से बताया कि बंदी को लेकर केमिस्ट समुदाय ने एकजुट होकर अपनी संगठित शक्ति का परिचय दिया.बिहार में 15 मई से ही जनसंपर्क अभियान,पोस्टर और काला बिल्ला धारण कर जनता को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया गया था.
यह बंद किसी व्यावसायिक हित के लिए नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा,औषधि वितरण व्यवस्था की विश्वसनीयता और लाखों लाइसेंसधारी दवा विक्रेताओं के भविष्य की रक्षा के लिए है.हमारी मांग है कि दवाओं की अनियंत्रित ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जाए,बिना वैध ड्रग लाइसेंस और प्रिस्क्रिप्शन के बिक्री व होम डिलीवरी पर प्रभावी नियंत्रण हो,ई-कॉमर्स की दीप डिस्काउंटिंग नीति पर रोक लगे,जिससे पारंपरिक केमिस्ट प्रभावित हो रहे हैं,ऑनलाइन बिक्री के लिए कठोर नियामक ढांचा बने ताकि मरीजों की सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित हो,जी एस आर अधिसूचनाओं की समीक्षा कर दुरुपयोग रोका जाए.
दलसिंहसराय में बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाओं के लिए कुछ मेडिकल स्टोर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खुले रहे.बंदी के दौरान हरेराम मिश्रा,राम चन्द्र बरनवाल, सुरेश जगनानी,डॉ. राजू कुमार,अजित कुमार, स्मिर्ति नारायण चौधरी, शंभू कुमार, आशीष कुमार, सप्पन कुमार सहित कई दवा दुकानदारो ने बंद समर्थन करते हुए बाजारों में घूम कर दवा दुकान को बंद रखने का भी अपील किया.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
