Samastipur

आपने मुझे गोली क्यों मार दी? हाफ एनकाउंटर में घायल प्रिंस व पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल।

समस्तीपुर।दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में घायल अपराधी और एक पुलिसकर्मी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। अपराधी पुलिसकर्मी को ये भी बता रहा है कि उसने किसके कहने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बातचीत के आखिर में अपराधी पुलिसकर्मी से जल्दी अस्पताल ले चलने का रिक्वेस्ट भी कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के अनुसार दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड में शामिल कुल 5 अपराधियों में से 3 बदमाश प्रिंस कुमार, भूपेंद्र कुमार और लक्ष्मण कुमार दास को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों बदमाश के पास से 2 बाइक बरामद हुई थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार भगवानपुर देसुआ के बगीचे में छिपा कर रखा है.पुलिस तीनों को लेकर भगवानपुर देशुवा पहुंची। यहां अपराधियों ने हथियार उठाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने 4 राउंड फायरिंग की, जिसमें 2 मिस फायर हो गई।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में 3 राउंड फायरिंग की। एक गोली अपराधी प्रिंस कुमार के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बाकी दोनों बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।

 

वही एक विडिओ तेजी से सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है.जिसमें हाफ एनकाउंटर के बाद अपराधी व पुलिस कि बात हो रही है.

अपराधी: सर, एक बात पूछूं? आपने मुझे गोली क्यों मार दी?

पुलिस पदाधिकारी: गाली देते हुए, तुमने घटना को क्यों अंजाम दिया।

अपराधी: गोपाल भइया (अपराधी का बॉस) हैं न, उनकी मां का ऑपरेशन होना था, उन्हें 40 से 50 हजार रुपए की जरूरत थी। पागलों की तरह पैसे मांग रहा था, मैंने उसके साथ रहकर तीन से चार घटना को अंजाम दिया है। उसने पैसे लिए होंगे, उसी ने मुझे घटना को अंजाम देने के लिए कहा था।

 

अपराधी: सर उसी के कहने पर मैंने घटना को अंजाम दिया था, रोते हुए… सर मुझे हॉस्पिटल ले चलिए।

पुलिस पदाधिकारी: हॉस्पिटल ले जाएंगे… गाली देते हुए…

अपराधी: सर हड्डी में गोली क्यों मार दिए

पुलिस पदाधिकारी: फिर से ज्यादा बोल रहा है

अपराधी: सर, अब नहीं बोलेंगे

 

पुलिसकर्मी के बीच बातचीत का ये वीडियो अपराधी प्रिंस के परिजन ने प्रभात खबर को उपलब्ध कराया है। वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब घायल अपराधी को पुलिसकर्मी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। ये वीडियो किसने बनाया, वीडियो प्रिंस के परिवार के पास कैसे पहुंच गया, ये सामने नहीं आ पाया है।

वही एनकाउंटर में घायल अपराधी की मां ने कहा कि पिता के काम में हाथ बंटाता है। मैं सिलाई-कढ़ाई कर घर चलाती हूं। बेटे पर झूठा आरोप है।एनकाउंटर में घायल प्रिंस दलसिंहसराय थाने के चकसेखु वार्ड 14 मोहल्ला का रहने वाला है।

पिता ने बताया कि मैं गैस बेल्डिंग और पंचर बनाने का काम करता हूं। 18 मई की रात करीब 2 बजे दलसिंहसराय पुलिस घर आई थी। दरवाजा खटखटाने के बाद जब मैं बाहर आया तो पुलिस ने मेरे बेटे प्रिंस के बारे में पूछा और फिर से अपने साथ ले गई।मैंने बेटे को ले जाने का कारण पूछा तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। 19 मई की सुबह से लेकर शाम तक मैं थाना का चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने मेरे बेटे की गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई। और आज खबर मिली प्रिंस को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ मैं सीनियर अधिकारियों तक जाऊंगा, मानवाधिकार आयोग के पास भी जाऊंगा।

 

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बदमाशों के पास से दो कट्‌टा, एक पिस्टल, गोली के साथ ही सरायरंजन सीएसपी से लूट कांड का 77 हजार 100 रुपए,लूटी गई होंडा स्ट्रीम बाइक और एक अन्य मामले में लूट की होंडा की एक और बाइक भी बरामद किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!