Patna

तुम बहुत अच्छी लगती हो, वीडियो कॉल करो’: शाहकुंड थानाध्यक्ष सस्पेंड

भागलपुर जिला के शाहकुंड थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह को सस्पेंड कर दिया गया है। एक महिला ने फोन पर अश्लील बातचीत का आरोप लगाया है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वायरल ऑडियो में कथित तौर पर थानाध्यक्ष महिला से कहते सुनाई दे रहे हैं ‘तुम बहुत खूबसूरत हो…हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे। वीडियो कॉल क्यों नहीं करती हो, रिचार्ज नहीं है तो करा लो। तुम हंस दी थी, हम हंसाते थे तो, कोई थोड़े जानता है कि तुम बड़ा बाबू से बात करती हो।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

केस के सिलसिले में संपर्क हुआ था

 

महिला ने एसएसपी प्रमोद कुमार यादव को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी लगातार उससे निजी बातचीत करते थे। मदद के बहाने करीब आने की कोशिश करते थे। पति से जुड़े एक केस के सिलसिले में संपर्क हुआ था, लेकिन बाद में थानाध्यक्ष बहकी-बहकी बातें करने लगे।मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब यह सामने आया कि थानाध्यक्ष महिला से संवेदनशील और गोपनीय मामलों की भी चर्चा करते थे। सुल्तानगंज नगर परिषद शूटआउट केस से जुड़ी जानकारी साझा करने को लेकर भी सवाल उठे हैं।

 

आरोपों को किया खारिज

 

हालांकि, इंस्पेक्टर अनिल कुमार साह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। दावा किया कि एक यूट्यूबर को जेल भेजने के बाद उसी ने महिला को आगे कर उन्हें जाल में फंसाने की कोशिश की। मेरी कोई गलत मंशा नहीं थी। मैंने महिला से कोई गलत बात नहीं की। झूठ का हाय-तौबा मचाया जा रहा है।

 

पीड़िता से पूछताछ की गई है

 

इधर, भागलपुर पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। SSP प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच कराई गई, जिसमें मोबाइल से हुई ऑडियो और वीडियो कॉल की बातचीत सत्य पाई गई। महिला पुलिस टीम की निगरानी में पीड़िता से पूछताछ भी की गई। महिला से टाइप किए आवेदन पर अंगूठा लगवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

 

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ। IG विवेक कुमार ने शाहकुंड थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई। नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति तक प्रभार सहायक थानाध्यक्ष को सौंपा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!