Begusarai

अपनी ही सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ धरना:BJP नेता ने लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित हुआ। इस बीच भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता देवानंद कुशवाहा अपनी ही सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर धरना पर बैठ गए। मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा चौक के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

धरना पर बैठे देवानंद कुशवाहा ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने उनके घर जाने वाले रास्ते को बाधित कर दिया है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का संगीन आरोप लगाया है।

 

 

समझाने पहुंचे अधिकारी

उन्होंने कहा कि जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की बात नहीं सुनी जा रही है तो आम लोगों की समस्याओं के समाधान की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। कई बार थाना, अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दबंग पीडब्ल्यूडी की जमीन को अपनी बताकर रास्ता रोक रहे हैं और रंगदारी की मांग भी कर रहे हैं। यह विवाद करीब एक साल से चल रहा है। पहले वीरपुर अंचल प्रशासन की ओर से मापी कर रास्ता खाली कराया गया था, लेकिन बाद में दोबारा रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया।

 

चर्चित नेता के सड़क पर ही धरना पर बैठने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा में हलचल मच गया। सूचना मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस और सीआई मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई कर रास्ता खाली कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद देवानंद कुशवाहा ने धरना समाप्त किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!