समस्तीपुर में परिवहन मंत्री बोले- जदयू में काबीलियत-पार्टी के प्रति समर्पण देखा जाता
समस्तीपुर में परिवहन व जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि विकास के साथ ही सुशासन कायम रखना हम सबों का दायित्व हैं। अभी सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री है, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे उसी समय से विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता में थी।जिरो टॉलरेंट क्राइम पर रखा जा रहा था। उसे कायम रखा जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री आज समस्तीपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
जदयू में पार्टी के प्रति समर्पण देखा जाता
आनंद मोहन की ओर से पैसा लेकर मंत्री बनाए जाने को लेकर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जदयू में यह कल्चर नहीं है। यहां काबीलियत और पार्टी के प्रति समर्पण देखा जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे का तो मैं नहीं कहूंगा, वह खुद इसके उदाहरण हैं। उन्हें नीतीश कुमार ने बुलाकर मंत्री बनाया । आनंद मोहन कहां से यह बात बोल रहे हैं यह वहीं जानें। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि नीतीश-निशांत दोनों ठीक हैं। एनडीए में कहीं कोई मनमुटाव की स्थिति नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आज से सरकार ने सहयोग पोटल लांच किया है। साथ 1100 टॉलफ्री नंबर भी जारी किया है। यहां अपनी समस्या के समाधन के लिए लोग सीधा आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल को पटना से मॉनिटिरिंग की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले लोगों को 30 दिनों के अंदर जानकारी व उनके काम को निपटाना है। अगर 30 दिनों में काम को नहीं निपटाया गया, तो संबंधित लोग स्वत: निलंबित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जिले में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। जिले के कई शिविर में वह शामिल हुए हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर काफिले को कम किया गया
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर अपने काफिले को कम कर दिया है। पटना से वह अकेले चले। सिर्फ सुरक्षा की टीम थी, जो पटना से चलती है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की पूरी कोशिश है कि तेल की खपत को कम करने के लिए काफिले को कम किया जाए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
