Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर में 313 आवेदन मिले;7 दिनों में निष्पादन का निर्देश

दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में मंगलवार को आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया.शिविर में राजस्व,सांख्यिकी,वृद्धा पेंशन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 313 आवेदन ग्रामीणों द्वारा जमा किए गए.अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का निष्पादन सात दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दलसिंहसराय प्रखंड के सुल्तानपुर घटहो पंचायत में 48 तथा मोख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत में 24 आवेदन प्राप्त हुए.वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के काँचा पंचायत में 3 और सोठगामा पंचायत में 27 आवेदन जमा किए गए.

 

 

उजियारपुर प्रखंड के बैकुण्ठपुर ब्रहण्डा पंचायत में 38, परोरिया पंचायत में 99, चाँदचौर करिहारा पंचायत में 36 तथा चाँदचौर पश्चिमी पंचायत में 38 आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिए गए.शिविर में सबसे अधिक आवेदन राजस्व, सांख्यिकी और वृद्धा पेंशन से संबंधित रहे.शिविर में पहुंचे फरियादियों की सुविधा को लेकर प्रशासन की ओर से पीने के पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा धूप से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था की गई थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!