महायज्ञ के अंतिम दिन बदमाशों का तांडव,दो गुटों में भिड़ंत जमकर हुई फायरिंग
समस्तीपुर।मोरवा हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत के लोदीपुर में आयोजित हुए रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। झूला पर चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस मामले में दोनों तरफ से भीषण मारपीट शुरू हो गई ।इसी क्रम में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया ।इससे मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में छूट गई है। हालांकि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हो सका है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि को 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन हो रहा था। मेले में काफी भीड़भाड़ था। इसी क्रम में अचानक एक बाइक सवार युवक ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। बात धीरे-धीरे बढ़ने लगा। दोनों पक्ष के लोग गोलबंद होने लगे और मारपीट शुरू हो गई। युवकों पर ताबड़तोड़ प्रहार होने लगे। लोगों में चीख पुकार मच गई। मेला क्षेत्र में घटना की जानकारी मिलते ही अपरा तफरी मच गया। इसी क्रम में हवाई फायरिंग के कई आवाज सुनाई दिए। लोगों का बताना है कि ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड की एक नामजद आरोपी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। उसी के द्वारा फायरिंग भी की गई।
हालांकि घटनास्थल से कोई धोखा बरामद नहीं होने की बात बताई जा रही है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के द्वारा बताया गया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के बारे में लोगों का कहना है कि हत्याकांड में आरोपित किए गए युवक पुलिस की नजरों से ओझल है।यज्ञ में आकर सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया है लेकिन प्रशासन इसे अन सुना कर रही है ।
यज्ञ कमेटी के लोगों के द्वारा समझा बूझकर मामले को शांत कराया गया। फिलहाल घटना को लेकर लोगों के द्वारा अपनी अपनी दलील दी जा रही है। लोगों का कहना है कि 9 दिनों तक यज्ञ शांतिपूर्ण चला अंतिम दिन बदमाशों के द्वारा उपद्रव मचाया गया जो कि कहीं से उचित नहीं है। फिलहाल घटना की बाबत पुलिस छानबीन में जुट गई है। अब तक इस मामले प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
