Dalsinghsarai

ऑपरेशन अमानत के तहत दलसिंहसराय स्टेशन पर छूटा बैग यात्री को लौटाया

दलसिंहसराय,रेलवे सुरक्षा बल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए ऑपरेशन अमानत’ के तहत दलसिंहसराय आर पी एफ पोस्ट ने ट्रेन में छूटा एक यात्री का बैग सामान सहित सही-सलामत उसके मालिक को लौटा दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बैग मिलने पर यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई.जिसमें कीमती सामान था.आरपीएफ के उप निरिक्षक राम सूरत कुमार ने बताया कि बीते दिनों सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से रेल मदद रेफरेंस नंबर पर शिकायत मिली थी कि गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री बैग के मालिक मधुबनी निवासी सिकंदर कुमार का काला बिट्टू बैग दलसिंहसराय प्लेटफॉर्म पर गिर गया था।

 

 

जिसे पोस्ट दलसिंहसराय ने बैग को कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया था.सुचना पर सिकंदर कुमार रविवार को आरपीएफ चौकी दलसिंहसराय पहुंचे.जहाँ ए.एस.आई मनी कुमार ने बैग की पहचान कराते हुए उन्हें सौपा.सिकंदर ने बैग खोलकर अपना सामान चेक किया.सारा सामान सही पाया गया.सिकंदर ने बताया इसमें कई कीमती सामान था.बेग पाकर वह काफी खुश नजर आरहे थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!