शादी से पहले मां बनी प्रेमिका,प्रेमी राजी नहीं:गोद में एक महीने का बच्चा लेकर पहुंची DIG ऑफिस
मुजफ्फरपुर।’जावेद 2024 में मुझे भगाकर ले गया था। शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया और कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मैं प्रग्नेंट हो गई। जब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी तो जावेद ने मुझसे कहा कि तुम घर चली जाओ, बाबू होगा तो शादी करेंगे।अब तो बच्चा भी हो गया। जावेद गांव आया हुआ था, तब उसने बोला कि तुम मेरे कास्ट की नहीं हो, इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। जहां फैसला कराना है करा लो।’
ये बातें मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना की रहने वाली पीड़िता ने कही है। वो शिकायत के लेकर शनिवार को डीआईजी कार्यालय पहुंची। गोद में एक महीने का बच्ची भी था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए क्या है पूरा मामला…
पीड़िता जहां रहती है। वहां से थोड़ी ही दूर पर जावेद का घर है। यही कारण है कि दोनों एक-दूसरे के करीब आए और प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हुई। दो साल पहले जावेद ने पीड़िता को कहा कि मेरे साथ दिल्ली चलो। वहां हमलोग साथ रहेंगे।अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगे। पीड़िता ने भी कई सपने देखें और उसके साथ वो भाग गई। परिजन को पीड़िता के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता था, पर वो अपनी बेटी को रोक नहीं पाए। पिछले साल दिसंबर में पीड़िता घर लौटी। उस वक्त वो प्रेग्नेंट थी।
घर से डांटकर पीड़िता को भगा दिया
पीड़िता के अनुसार, जब जावेद गांव लौटा तो पीड़िता उससे मिलने के लिए उसके घर गई। पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा, पर प्रेमी के तेवर पूरी तरह से बदले थे। जावेद उसके साथ ठीक से बात तक नहीं कर रहा था।प्रेमी ने कहा कि वो बच्चे को अपनाने के लिए तैयार नहीं है। पीड़िता ने प्रेमी को मनाने की कोशिश की तो जावेद ने उसे डांस-फटकार कर घर से भगा दिया।
थाने से नहीं मिली मदद
पीड़िता ने बताया कि ‘जावेद ने मेरे साथ धोखा किया है। मैंने स्थानीय पुलिस की मदद भी मांगी। हथौड़ी थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।थाने से मुझे निराशा मिली। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। अंत में मैं अपने एक महीने के बच्चे के साथ डीआईजी ऑफिस पहुंची हूं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
