Patna

गोल्डन भारत कराटे प्रतियोगिता में फतुहा के युवाओं ने दिल्ली में जीते तीन रजत पदक

पटना.दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘गोल्डन भारत कराटे-2026’ प्रतियोगिता में फतुहा के तीन युवाओं ने तीन रजत पदक जीते हैं। स्टेशन रोड निवासी प्रीतम केशरी, साहिल राज गोस्वामी और राधेश्याम कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इन तीनों खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पदक जीतकर उन्होंने छोटे शहरों की प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि इसने खेल जगत में फतुहा को एक नई पहचान दी है।फतुहा में पदक जीतने की खबर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे फतुहा के खेल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि बताया है। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

इन युवाओं की ऐतिहासिक सफलता पर मृत्युंजय यादव, संजय गोप, रंजीत यादव, कपिलदेव प्रसाद, सुधीर यादव, श्यामसुंदर केशरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से दिल्ली की धरती पर फतुहा का नाम रोशन किया है, जो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!