Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य दबोचे, 32 एटीएम कार्ड बरामद

समस्तीपुर, 11 मई 2026:मथुरापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ATM कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले अंतरजिला गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 32 ATM कार्ड, 2 मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

*क्या है पूरा मामला:*

थाना अध्यक्ष के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को वादी यदुवेंद्र पति-गौतम कुमार, सा0-जयपुर, थाना-राजा तालाब, जिला-वाराणसी (UP) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मथुरापुर बाजार समिति गेट के पास केनरा बैंक ATM से पैसा निकालते समय कुछ अज्ञात लोगों ने झांसा देकर उनका ATM कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए।

*ऐसे पकड़े गए आरोपी:*

मामले में मथुरापुर कांड सं0-11/26, दिनांक-09.02.26 धारा-303(2)/318(2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। 11 मई 2026 को मथुरापुर हाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक ATM के पास से दो संदिग्धों को दबोचा गया।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. *सुधीर कुमार*, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता राजवंश कुमार सिंह, ग्राम-विष्णुपुर पाण्डेय वार्ड नं0-07, थाना-भिनपुर, जिला-मुजफ्फरपुर। इसके पास से काले रंग के जिंस से 17 ATM कार्ड व एक मोबाइल बरामद हुआ। इस पर पहले से 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2. *विकास कुमार*, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता अखिलेश साहनी, ग्राम-मुड़कन कोठी, थाना-भिनपुर, जिला-मुजफ्फरपुर। इसके पास से ब्लू रंग के जिंस से 15 ATM कार्ड व एक मोबाइल मिला। इस पर भी पहले से आपराधिक केस दर्ज है।

*गिरोह का तरीका:*

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग ATM बूथ पर मदद के बहाने लोगों का कार्ड बदल लेते थे। फिर पिन देखकर दूसरे ATM से पैसे निकाल लेते थे। गिरोह मथुरापुर से लेकर दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली तक सक्रिय था। पिछले 6 महीने में इन्होंने 3 कांड किए हैं।

*छापेमारी दल:*

इस कार्रवाई में पु0अ0नि0 राहुल कुमार, पु0अ0नि0 प्रीति कुमारी, स0अ0नि0 राजू कुमार यादव, पी0टी0सी0 रमन खां, पी0टी0सी0 अरुण कुमार सिंह सहित डीआईयू टीम समस्तीपुर शामिल थी।

 

 

 

 

 

 

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!