Patna

गयाजी के शख्स की एक्स आर्मी मैन ने किया मर्डर:26 घंटे में 3 मर्डर करने वाला साइको किलर गिरफ्तार

गयाजी के दिनेश उर्फ बिनेश साहू (42) की रविवार की रात चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या हुई थी। गोली मारने वाला गुरप्रीत सिंह पूर्व सैनिक है। जो साइको बताया जा रहा है। उसने 26 घंटे में 3 मर्डर किए हैं। मर्डर के बाद गुरप्रीत अलीनगर भाग गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जा रहा कि दिनेश पत्नी और रिश्तेदारों के साथ कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में बैठे थे। यीपू के सीतापुर-लखनऊ स्थित नौमिषारण्य धाम में एक सत्संग में जा रहे थे। गयाजी में रविवार रात ट्रेन पकड़ी थी।रात करीब 2 बजे गाड़ी मुगलसराय पहुंचने वाली थी। इससे पहले दिनेश ट्रेन के शौचालय में जाने के लिए अपनी सीट से उठे थे। वे ट्रेन के दरवाजे के पास पहुंचे थे, तभी गुरप्रीत ने सिर में गोली मार दी।

 

ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, आरोपी भाग गया। हालांकि सोमवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रात 2:42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची, तब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना वाराणसी-चंदौली रेलखंड पर हुई।ट्रेन में दिनेश को गोली मारकर आरोपी रेलवे लाइन से कुछ ही दूर अलीनगर के एक अस्पताल पहुंचा। उसने इलाज के बहाने विरेंद्र (45) नाम से पर्चा बनवाया था। पर्चे पर डॉक्टर ने चार दवाइयां और एक सिरप भी लिखी थी।

 

अस्पताल में आरोपी एक कमरे में पहुंचा, वहां लक्ष्मीना देवी भर्ती थी। आरोपी ने उसे भी गोली मार दी और अस्पताल से भागने लगा। अस्पताल के बाहर लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान पुलिस पहुंची, उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पता चला कि ये वहीं शख्स है जिसने ट्रेन में हत्या की थी।

 

15 हजार रुपए नगद और गहने सुरक्षित

 

मृतक के पास रखे करीब 15 हजार रुपए नगद और उनकी पत्नी के गहने सुरक्षित मिले। इससे साफ है कि हत्या लूटपाट के लिए नहीं की गई। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति। हत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है।मृतक दिनेश का पैतृक गांव मोहनपुर थाना क्षेत्र के मंझियावां में है और रामवृक्ष साहू के बेटे थे। बाराचट्टी के तेतरिया खुर्द में वर्तमान में रह रहे थे। अब गांव से लेकर गया तक एक ही मांग उठ रही है हत्यारे को सख्त सजा मिले। शव का पोस्टमॉर्टम वाराणसी में ही कराया जा रहा है। मृतक के गांव में कोई भी परिजन नहीं है। सभी वाराणसी गए हैं।

मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है आरोपी

 

आरोपी गुरप्रीत सिंह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। बिहार के आरा में गार्ड की नौकरी करता था। उसके पास से 2 लाइसेंसी पिस्टल और एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ है। पहले अंबाला निवासी होने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस अब उसकी असली पहचान और नेटवर्क खंगाल रही है।तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब का कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

 

तीन मर्डर कब-कहां किया…

पहली- रविवार सुबह करीब 7 बजे डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में युवक को गोली मार दी।

दूसरी- रविवार रात 2 बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में।

तीसरी- चंदौली में सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे। प्राइवेट अस्पताल में घुसकर बेड पर लेटी महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!