Begusarai

बेगूसराय में पटना STF की कार्रवाई, मुंगेर का कुख्यात अरेस्ट:हथियार और गोली बरामद

बेगूसराय।बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी विशेष अभियान में पटना (STF) और बेगूसराय की नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मुंगेर जिले के एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बेगूसराय के पटेल चौक से धर दबोचा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार अपराधी के पास से अवैध हथियार और गोली बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरतगंज बाड़ा निवासी मोहम्मद शमीम आलम के पुत्र मोहम्मद सोनू आलम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू आलम बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित अपने ननिहाल में छुपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा गोलियां बरामद हुईं। जानकारी के सोनू आलम का लंबा और पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह केवल अपराधी ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क से भी जुड़ा रहा है।इसके पहले 2021 में नवगछिया पुलिस ने उसे नवगछिया जीरोमाइल के पास एक सहयोगी के साथ उस समय गिरफ्तार किया, जब वह हथियारों की बड़ी डील कर रहा था। उस समय उसके पास से 20 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद हुए थे। सोनू आलम झारखंड के हजारीबाग में भी जेल जा चुका है।

 

सोनू आलम के तार बेगूसराय के स्थानीय तस्करों से जुड़े हैं

 

पुलिस की पूछताछ में पहले भी यह खुलासा हो चुका है कि सोनू आलम के तार बेगूसराय के स्थानीय तस्करों से जुड़े हैं। पिछली गिरफ्तारी के दौरान उसने कबूल किया था कि उसे अर्द्धनिर्मित हथियार बेगूसराय के सिंघौल निवासी मो. मोहीम ने सप्लाई किए थे, जिसे जीरोमाइल तक पहुंचाना था।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह वर्तमान में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या हथियारों की सप्लाई के लिए बेगूसराय आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल जब्त किया है, उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सोनू के संपर्क में बेगूसराय और मुंगेर के कौन-कौन अपराधी हैं, इसकी जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!