Patna

मौसम:बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:15 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

पटना.बिहार के 19 जिलों के लिए आज मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति 15 मई तक बिहार के कई हिस्सों में बनी रह सकती है। हालांकि कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ेगा, उसके बाद गिरावट आएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार 11 से 15 मई तक उत्तर, उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार में बारिश और आंधी की आशंका है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ सकती है। लोगों को खराब मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पटना के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती

 

राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने पटना में तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

11 मईः उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में आंधी और वज्रपात का अलर्ट।

12 मईः उत्तर बिहार में तेज हवा चल सकती है। दक्षिण बिहार में भी आंधी और वज्रपात की आशंका।

13 से 15 मईः उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार में मेघगर्जन और तेज हवा की संभावना बनी रहेगी।

 

 

सामान्य से 193 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य में प्री मानसून गतिविधियां सामान्य से काफी अधिक सक्रिय हैं। अबतक बिहार में सामान्य से 193 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और नालंदा सहित कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई.मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जहां सामान्य तौर पर इस अवधि में करीब 37.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, वहां 111 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!