Patna

भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या:पानी की टंकी में छिपाया शव,गिरफ्तार

पटना. भागलपुर।नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सधुवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के छोटे भाई रूदल सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

24 अप्रैल को मिला था शव छिपाने का सुराग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि सधुवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पानी की टंकी में छिपा दिया गया है।

 

सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां के बयान पर रंगरा थाना कांड संख्या-99/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

 

खुफिया सूचना पर हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस ने 8 मई को आरोपी रूदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह गनौरी सिंह का पुत्र और सधुवा गांव, थाना रंगरा, जिला भागलपुर का निवासी है।

 

रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

 

भाभी ने पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मृतक की भाभी पहले ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुकी थी। पुलिस रिमांड पर पूछताछ के दौरान महिला अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति रूदल सिंह और अपने भाई के साथ मिलकर सोए हुए मृतक के सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या की थी।हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से शौचालय की टंकी में डाल दिया गया था। महिला अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!