Begusarai

बेगूसराय:नौवीं क्लास की छात्रा का अपहरण,पिता ने कहा- बेटी को बेच दिया

बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र से एक 15 साल की नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने बताया कि गया में ईंट भट्ठी पर मजदूरी का काम करते हैं। 29 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे उनकी 15 साल की बेटी सोनम कुमारी (काल्पनिक नाम) अचानक घर से लापता हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जब काफी खोजबीन की गई तो ग्रामीणों से पता चला कि चनहा नदी के पास से कुछ लोगों ने उसे जबरन एक चार पहिया गाड़ी में बिठाया और अपहरण कर लिया। पीड़ित पिता ने इस मामले में गोलू ठाकुर, सज्जन ठाकुर, पवन ठाकुर, मनीष ठाकुर और अंगद ठाकुर को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

गाली-गलौज कर भगाने का आरोप

 

पिता का आरोप है कि जब वे आरोपियों के घर अपनी बेटी के संबंध में पूछताछ करने गए तो उन्हें गाली-गलौज कर भगा दिया गया, जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने कथित तौर पर यह भी कहा कि नाबालिग को बेच दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

 

उसे कहीं बाहर बेच दिया गया होगा या हत्या कर दी गई होगी। पीड़ित पिता ने प्रशासन से अपनी बच्ची की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि घटना के कई दिन बाद काफी खोजबीन में नहीं मिलने पर शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया गया है।पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है, हमारी बच्ची नादान है। दो आरोपी सज्जन ठाकुर और मनीष ठाकुर बार-बार धमकी दे रहा है कि तुम्हारी बेटी को बेच भी देंगे तो क्या कर लोगे। चार बच्चा है, जिसमें तीसरे नंबर पर यह बेटी है।

 

नावकोठी थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर बच्ची की खोजबीन और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल चल रही है, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!