Patna

मौसम अपडेट:पटना समेत 7 जिलों में तेज आंधी-बारिश,ओले गिरे:कई जगहों पर पेड़ टूटे

पटना में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छाने के साथ तेज आंधी शुरू हो गई। थोड़ी देर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। वहीं. फुलवारीशरीफ इलाके में बारिश के बीच ओले भी गिरे। समस्तीपुर, खगड़िया, मधेपुरा, जमुई, सुपौल और मुजफ्फरपुर में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेज आंधी की वजह से बेली रोड और एसके पुरी इलाके में कई पेड़ गिर गए। बेली रोड पर एक पेड़ नारियल पानी बेचने वाले और ऑटो पर गिर गया, जिससे नारियल बेचने वाले मो इरफान की मौके पर ही मौत हो गई है। आर ब्लॉक स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार ढह गई।पेड़ में दबने से दानापुर तकियापर का रहने वाला दो युवक घायल हैं, जिन्हें LNJP में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गुड्डू और मुन्ना के रूप में की गई है।

 

वहीं वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं 10 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक आंधी-बिजली, बारिश और ओला गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग ने आज भी 14 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली के साथ ही ओले भी गिर सकते। साथ ही 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव दिख रहा है।विभाग ने 10 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रह सकता है।

 

बीते 24 घंटे में जमुई, रोहतास, गयाजी समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। गयाजी, रोहतास, लखीसराय में बारिश के साथ ओले भी गिरे और कई जिलों में बादल छाए रहे।

राजधानी में भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पटना में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!