Samastipur

जज ने कहा-न्यायिक सेवा मे दो किन्नर की उपस्थिति: अधिकारों की दी जानकारी

समस्तीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के देखरेख में आज उभयलिंगी व्यक्तियों का एकीकरण पुनर्वासन और न्याय तक पहुंच योजना -2023 के तहत सितारा सप्ताह उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कोर्ट परिसर में हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह -अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार व डीएम रोशन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। इस मौके पर सरकार की अलग-अलग योजनाओं से जुड़ा स्टाल भी लगाया गया। जिसमें आधार कार्ड पंजीकरण केंद्र , श्रम कार्डपंजीकरण केंद्र ,रोजगार कार्ड पंजीकरण केंद्र, कौशल विकास केंद्र ,जिला उद्योग केंद्र, आयुष्मान कार्ड केंद्र मतदाता पहचान पत्र केंद्र, उभयलिंगी पहचान पत्र केंद्र के माध्यम से किन्नरों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही

 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने कहा कि एक समय था जब महिलाएं कम ही घर से निकल रही थी। आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अब समय दूर नहीं जब किन्नर समाज भी आम लोगों की तरह विभिन्न सेक्टरों में काम करती हुई दिखेंगी।अभी न्यायिक सेवा मे दो किन्नर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। पुलिस में भी इनकी इंटरी हो चुकी है। उन्होने कहा कि इस कैंप के माध्यम से किन्नर समाज के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। उनका निबंधन कराया गया।

 

मौके पर अधिकारियों की ओर से उभयलिंगी के उत्थान पुनर्वास और सर्वांगीण विकास के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही साथ अनेक अधिकारियों और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए पूर्ण जानकारी दी गई ।मौके पर जिला विधि सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के सचिव मनोज कुमार की ओर से धन्यावाद ज्ञापन किया गया। मौके पर जज व डीएम के अलावा डीएसपी मुख्यालय, जेल अधीक्षक आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में किन्नर समाज के लोगों की उपस्थिति भी खुब देखी गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!