Begusarai

इंटरव्यू देने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत: बेगूसराय में राजेंद्र पुल के पास हादसा 

बेगूसराय में करियर की नई शुरुआत करने का सपना लेकर घर से निकले एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बीकॉम पास छात्र मधुपुर में इंटरव्यू देने जा रहा था। राजेंद्र पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैर कट गए और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान बीहट नगर परिषद स्थित गढ़हारा गांव के रहने वाले संजय कुमार चौधरी के बेटे अभिजीत कुमार (30) के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई मनीष ने बताया कि अभिजीत ने बीकॉम तक की पढ़ाई पूरी की थी और लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में था। मंगलवार सुबह वह मधुपुर (झारखंड) में एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए घर से निकला था।

 

परिजनों को उम्मीद थी कि आज अभिजीत कोई खुशखबरी लेकर लौटेगा, लेकिन दोपहर होते-होते घर में मातम पसर गया। अभिजीत राजेंद्र पुल स्टेशन के पास मधुपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसमें दायां पैर कटकर अलग हो गया।

 

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में अभिजीत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मौत गई।परिजनों का कहना है कि सुबह बोलकर गया था कि इंटरव्यू देने जा रहा है, शाम तक लौट आऊंगा। हमें क्या पता था कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा। अभिजीत सरकारी नौकरी की आशा में था, लेकिन नौकरी नहीं मिली तो अलग-अलग जगहों पर प्राइवेट काम करने के साथ नौकरी खोज रहा था।

 

फिलहाल मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जब उसके पास बरौनी से मधुपुर का टिकट था, तो राजेंद्र पुल स्टेशन पर वह क्यों ट्रेन में चढ़ रहा था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!