एनएच 28 पर अनियंत्रित होकर हाइवा हनुमान मंदिर में घुसा, चालक घायल
बछवाड़ा.थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरली टोल टोल प्लाजा के समीप सोमवार की देर रात एनएच 28 पर अनियंत्रित होकर हाइवा ट्रक हनुमान मंदिर में ठोकर मार दिया। जिससे हाइवा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही हनुमान मंदिर के पुजारी बाल-बाल बच गये। घायल चालक की पहचान नवादा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावा निवासी किशोर यादव के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गयी।
वही स्थानीय लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी पिन्टू सिंह,अभय कुमार ने बताया कि तेघड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रहा हाइवा ट्रक मुरली टोल के समीप अचानक टायर पंचर हो गया। जिस कारण हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर से जा टकराया। जिससे हाइवा ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
हनुमान मंदिर के पुजारी आमोद मिश्रा ने बताया कि वे देर रात सो रहे थे, तभी ट्रक ने मंदिर में जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि बाबा बजरंगबली की कृपा से वे बाल बाल बच गये। सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाइवा ट्रक को एनएच 28 से हटाकर यातायात चालू कराया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
