Begusarai

बछवाड़ा रेलवे फाटक 22B में मालवाहक पिकअप ने मारी टक्कर:बाधित रहा आवागमन

बेगूसराय।बछवाड़ा जंक्शन के फाटक संख्या 22B पर शुक्रवार की दोपहर को एक मालवाहक पिकअप ने बंद हो रहे रेलवे फाटक में टक्कर मार दी। इस घटना से फाटक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लगभग एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।टक्कर के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को जाम में फंसना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फाटक पर तैनात गेटमैन रामबाबू सिंह ने तत्काल घटना की सूचना बछवाड़ा स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी, आरपीएफ बछवाड़ा के एसआई धर्मेंद्र कुमार और एएसआई राम प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे।

 

आरपीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।रेलवे कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त फाटक को अस्थायी रूप से दुरुस्त किया। इसके बाद वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो सका।

 

इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर लोकेश कुमार ने बताया कि मालवाहक मैजिक वाहन द्वारा फाटक 22B को तोड़ा गया है। आरपीएफ टीम ने वाहन जब्त कर शाम 7 बजे प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!