Begusarai

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या:सड़क किनारे गड्ढे में लाश मिली

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिला है। मृतक की पहचान अरविंद कुमार (26) के रूप में हुई है। चेरिया बरियारपुर के कुंभी गांव का रहने वाला था। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पत्नी ज्योति कुमारी ने बताया कि 4 साल पहले हमारी शादी हुई थी, दो बच्चे हैं। शुक्रवार रात में करीब 8:00 बजे गांव का ही बबलू घर से बुलाकर ले गया था। उसी ने मेरे पति की हत्या की है। उसका मोबाइल भी बंद है। हमें खून का बदला खून चाहिए।पिता पवन महतो ने बताया कि गांव के एक युवक को ससुराल(भोजा गांव) छोड़ने गया था। वहां से देर रात वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। शनिवार की सुबह स्थानीय लोग मसुराज पंचायत भवन के पास से गुजर रहे थे। सड़क किनारे गड्ढे में बाइक और शव पड़ा देखा।

 

शव को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अरविंद के सिर में गोली लगी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया है। जांच के लिए मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया है।

 

एसपी मनीष ने बताया कि घटनास्थल पर ब्लू कलर की अपाचे बाइक पड़ी हुई थी। मृतक के गर्दन में बाएं तरफ छोटा सा छेद और कट लगा हुआ है। चेहरा पर भी चोट है। परिजनों के अनुसार हत्या कहीं और हुई है। यहां लाकर फेंका गया है। पूछताछ में पता चला है कि अरविंद अपने पड़ोस के ही रहने वाले चमरू महतो उर्फ चंदन महतो के बेटे बबलू कुमार की शादी के सालगिरह के अवसर पर उसके ससुराल गया था।उसके बाद सुबह में लाश मिली है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है‌। मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

घर में मचा कोहराम

 

अरविंद के मौत की खबर उसके गांव कुंभी पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गया है। मृतक अपने पीछे एक ढाई साल का बेटा और महज आठ महीने की बेटी को छोड़ गया है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!