Samastipur

समस्तीपुर में डंफर ने युवक को रौंदा:बाइक से बाजार जा रहा था,विरोध में 2 घंटे तक सड़क जाम

समस्तीपुर में तेज रफ्तार डंफर ने युवक को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में लोगों ने NH-28 पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान उजियारपुर के गावपुर वार्ड-6 निवासी रमेश कुमार(25) के तौर पर हुई है।बड़े भाई राजकुमार सिंह ने बताया कि रमेश बाइक से जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे ट्रक लगी थी। वो साइड से निकल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विरोध में 2 घंटे तक जाम

 

सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मुआवजा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। 2 घंटे बाद जाम खुला।

 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोड जाम को खुलवा दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!