दलसिंहसराय में आंधी का कहर:घर पर गिरा तार का पेड़ सहित बिजली का पोल,1 की मौत,3 जख्मी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम आई भीषण आंधी-पानी ने दलसिंहसराय क्षेत्र में भारी तबाही मचाई.पांड पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दास टोल में तेज आंधी के कारण एक तार का पेड़ बिजली पोल समेत घर पर गिर गया.
इस दर्दनाक हादसे में घर के अंदर सो रहे 50 वर्षीय घाटो सहनी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला समेत परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि घटना के वक्त तेज आंधी-बारिश के कारण सभी लोग घर के अंदर थे.इसी दौरान एक तार का पेड़ बिजली के पोल पर गिरा और बिजली का पोल तार सहित घर पर गिरा. जिससे घर पूरी तरिके से टूट गया.पेड़ और पोल के निचे आने से घाटो सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची.हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं.बिजली विभाग को भी आपूर्ति बंद करने की सूचना दे दी गई है.वही लगातार बारिश के कारण पूरे इलाके में कई जगह पेड़ गिरने की खबर मिल रही है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
