Patna

ट्रेनों में काफी भीड़,25 मई तक ट्रेनों में सीट नहीं, स्पेशल में भी वेटिंग

पटना| शादी के लग्न और गर्मी की छुट्टी के कारण ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। 29 अप्रैल से 25 मई तक किसी नियमित ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। स्लीपर क्लास में रिग्रेट की स्थिति है। जबकि एसी के सभी क्लास में लंबी वेटिंग दिख रही है। स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग ही है। खासतौर से पटना से दिल्ली जाने वाली और वहां से आने वाली ट्रेनों की यह स्थिति है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ऐसे में बिहार दैनिक यात्री संघ ने पटना-दिल्ली के बीच स्लीपर वाली वंदे भारत का परिचालन करने और स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों ने बताया कि पटना से दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों में टिकट कंफर्म होने की अधिक संभावना रहती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!