Dalsinghsarai

शपथ पत्र में अब 10 रुपये नहीं,100 रुपये का ही कोर्ट फी स्टाम्प होगा मान्य:एसडीओ।

दलसिंहसराय,अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय में बुधवार को एसडीओ किशन कुमार की अध्यक्षता में नोटरी पब्लिक और अधिवक्ता संघ के साथ बैठक हुई.बैठक में शपथ पत्र के लिए कोर्ट फी स्टाम्प को लेकर कई फैसला लिया गया.एक व्यक्ति द्वारा अधिक मात्रा में टिकट खरीदने पर रोक लगाने को लेकर मात्रा निर्धारित करने पर चर्चा हुई,ताकि आम लोगों को परेशानी न हो.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बैठक में एसडीओ ने कहा कि अब आम नागरिकों के शपथ पत्र में 10 रुपये के कोर्ट फी स्टाम्प का उपयोग नहीं होगा.शपथकर्ता के नाम से अंकित 100 रुपये का स्टाम्प ही मान्य होगा.विशेष परिस्थिति में भी 100 रुपये का ही स्टाम्प लगेगा.उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव और परिसर में सिर्फ एक कोर्ट फी काउंटर होने से आ रही परेशानी को देखते हुए एक और काउंटर खोलने का अनुरोध किया गया.

 

 

एसडीओ ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.उन्होंने कहा कि जाली टिकट के उपयोग पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.एसडीओ किशन कुमार ने सभी नोटरी पब्लिक से नोटरी एक्ट के प्रावधानों के तहत ही कार्य करने का अनुरोध किया.

बैठक में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, सचिव राजीव रंजन कुमार,सहायक सरकारी वकील लमेश्वर प्रसाद सिन्हा समेत मणिकान्त सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद राय,घनश्याम दास, राम सकल महतो,अर्जुन कुमार,सुरेश ठाकुर,नीलम कुमारी, सुनिल कुमार चौधरी,विजय कुमार राम,अजीत कुमार चौधरी, रामप्रीत दास व इन्द्रदेव प्रसाद राय उपस्थित थे.

 

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!