Patna

हादसा:ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पटना.बांका.शहर के तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के पास सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के कान में ईयरफोन लगा था, इस कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। हादसा सुबह राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से सुबह 7 बजे हुआ। मृतक की पहचान अमरपुर के भरको पंचायत के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के पुत्र नीतीश कुमार (23) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। नीतीश कुमार बांका में रहकर टोटो चलाता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गए।

 

तीन बहनों का इकलौता भाई था नीतीश नीतीश की मौत के बाद बाजा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, नीतीश बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। वह बांका के बाबू टोला में अपने माता-पिता के साथ रहकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह रोज की तरह अपना ई-रिक्शा लेकर निकला था और रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक की मां पिंकी देवी, पिता दिलीप झा, दादा शंकर झा और बहन रिक्की कुमारी, मुस्कान कुमारी और माधुरी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। नीतीश तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!