Begusarai

NH 28 तेघड़ा में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत:देर शाम हुआ हादसा

बेगूसराय.तेघड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर सोमवार देर शाम एक साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शाम करीब सात बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और तेघड़ा थाना पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान टुनटुन राय के रूप में

 

मृतक की पहचान गौरा दो पंचायत के मुसहरी वार्ड संख्या-03 निवासी विष्णुदेव राय के लगभग 42 वर्षीय पुत्र टुनटुन राय के रूप में हुई है।

 

मजदूरी कर परिवार का करता था भरण-पोषण

 

स्थानीय समाजसेवी गिरीश कुमार राय ने बताया कि मृतक टुनटुन राय मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार शाम वह तेघड़ा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

 

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!