Patna

दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी से मना किया, पटना से बारात जहानाबाद पहुंची

पटना के पुनाईचक से रविवार को एक बारात जहानाबाद के ओकरी थाना के देवरा मठ गांव पहुंची। पुनाईचक के गोकुल राम के बेटे रंजन कुमार उर्फ छोटू कुमार की शादी देवरा मठ निवासी नागेंद्र राम की बेटी नेहा कुमारी से तय हुई थी। वरमाला से पहले दूल्हा रंजन नशे में अजीब हरकतें करने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज बारातियों ने हंगामा कर दिया। लड़का-लड़की पक्ष में विवाद हो गया। बाराती निकल गए। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी में दिए गए पैसे औैर सामान वापस मांगे। दूल्हे को 14 घंटों तक बंधक बनाए रखा।

 

रात भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दूल्हे को मुक्त कराकर थाने ले गई। फिर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, पर बात नहीं बनी। इसके बाद बारात बिना शादी के लौट आई। उधर, दूल्हे रंजन का कहना था कि उसने नशा नहीं किया, बल्कि डाकबंगला के पास ठंडई पी थी। आेकरी थाने के एसआई जानकी चौधरी ने बताया कि पैसे औैर सामान की वापसी का अनुबंध बनाकर लड़के को बहन-बहनोई, मां के साथ छोड़ गया।

 

वरमाला से पहले दूल्हे की हालत बिगड़ी

 

वरमाला से पहले द्वारपूजा के समय दूल्हे की हालत बिगड़ गई। वह लड़खड़ाने लगा। लड़की पक्ष का कहना था कि दूल्हे को शराब पीते देखा गया। लड़की के भाई ने जानकारी बहन को दी। तब दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। 21 अप्रैल को तिलक हुआ था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!