Samastipur

समस्तीपुर:आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:भाई-पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर वार्ड संख्या-12 मोहल्ले में आज आम के पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान बल्लीपुर वार्ड-12 निवासी स्व रामचंद्र सहनी के बेटे ललित कुमार सहनी के रूप में की गई है।10 दिन पहले मृतक युवक के पिता रामचंद्र सहनी का निधन हो गया था, जिसके बाद वह क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए लुधियाना से घर आए हुए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भाई और पिता के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका

 

शनिवार रात खाना खाने के बाद वह घर पर ही आराम कर रहा था । देर रात, जब परिवार के अन्य सदस्य सो गए, इसी दौरान वह घर से निकल गए। लेकिन सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में आम के बगीचे की ओर गए लोगों ने आम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव देखा। युवक की ओर से शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा।मृतक की मां मदान देवी मैं बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार था। 10 दिन पहले ही उसके पिता की मौत हो गई। करीब 3 महीना पहले उसके एक अन्य भाई की मौत लुधियाना में हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह मानसिक रूप से बीमार तो था ही भाई और पिता के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और इसने आत्महत्या कर ली है।

परिवार वालों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम

 

मृतक की मां ने कहा कि उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मृतक की पत्नी भी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई है।वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश जाने बताया कि आम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला था। लेकिन परिवार के लोगों द्वारा पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!