Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्स.के एसी कोच से शराब बरामद

समस्तीपुर.रेल सुरक्षा बल पोस्ट समस्तीपुर द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।जानकारी के अनुसार, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच के बाथरूम के डस्टबिन में संदिग्ध अवस्था में रखे तीन झोले, एक पिठ्ठू बैग एवं एसी कोच के चादर में छुपाकर रखी गई शराब को जब्त किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बरामद सामग्री में कुल 70.560 लीटर विदेशी शराब शामिल है।बताया गया कि सभी शराब उत्तर प्रदेश राज्य में निर्मित/बिक्री की है।इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।रेल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!