Muzaffarpur

अपहरण के बाद बदमाशों ने मांगी 3 लाख की फिरौती,मुजफ्फरपुर से किडनैप छात्र दरभंगा से 6 घंटे में बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एक युवक को महज 6 घंटे के भीतर सकुशल मुक्त करा लिया। दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे गए युवक को बरामद करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घर से शहर आने के दौरान हुआ था अपहरण

 

जजुआर थाना क्षेत्र के अनगोआ गांव निवासी सतीश मंडल के बेटे रवि कुमार बाइक से शहर आता-जाता था। बीते दिन वह शहर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। रास्ते में ही बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे दरभंगा ले गए।

 

3 लाख की फिरौती मांगी, परिवार ने भेजे 1 लाख

 

परिजनों की खोजबीन के बीच अगले दिन अपहरणकर्ताओं ने रवि के मोबाइल से कॉल कर 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। घबराए परिवार ने आरोपियों द्वारा भेजे गए डिजिटल स्कैनर पर 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

 

पुलिस ने बनाई विशेष टीम, दरभंगा में दी दबिश

 

मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी) अलय वत्स के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसकी मॉनिटरिंग ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर कर रहे थे। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र स्थित एक मकान तक पहुंची।

 

घेराबंदी कर युवक को छुड़ाया

 

पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की और अंदर से अपहृत युवक रवि कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

अमन कुमार (थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर)

रामप्रवेश राय (अशोक पेपर मिल थाना, दरभंगा)

संजय राय (हायाघाट थाना, दरभंगा)

वहीं मकान मालिक महेश राय फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

बाइक, लैपटॉप और फिरौती की रकम बरामद

 

पुलिस ने अपहृत युवक की बाइक भी बरामद कर ली है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक लैपटॉप और फिरौती में ली गई 1 लाख रुपए में से 53,500 रुपए भी बरामद किए गए हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!