सम्राट की पहली कैबिनेट,11 शहरों में टाउनशिप: महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी,हरिहरनाथ मंदिर
पटना.बिहार में नई सरकार बनने के 7 दिन बाद सीएम सम्राट चौधरी की पहली कैबिनेट बैठक हुई। 1 घंटे की बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। इनमें 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने का फैसला लिया गया है। इसके लिए कुल 66.75 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
680 करोड़ रुपए से बाबा हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मुंगेर के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिसके लिए 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को मुफ्त दी जाएगी। वहीं, 11 शहरों में टाउनशिप होगा।
मंदिर के न्यास समिति के सचिव ने सीएम से की थी मांग
हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को एक निवेदन पत्र सौंपा था। जिसमें बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया गया था।
उन्होंने बताया कि कॉरिडोर बनने से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इससे सोनपुर राष्ट्रीय स्तर पर एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मांग पूरी की
सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव की मांग पूरी कर दी। 22 एजेंडों में प्रमुख रूप से हरिहरनाथ मंदिर को विकसित करने का एजेंडा भी शामिल रहा। इसके लिए 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि की स्वीकृति दी गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
