Patna

चौठारी रस्म के दौरान हादसा,गंडक में नहाते 4 लोग डूबे, 2 महिलाओं की मौत

सारण के सोनपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह घटना बैजलपुर स्थित जगदंबा स्थान के निकट चौठारी रस्म के दौरान हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों ने महिलाओं को नदी से बाहर निकाला

 

मृतक महिलाओं की पहचान बैजलपुर निवासी जनार्दन सिंह की 42 वर्षीय पत्नी बबीता देवी और पटना के बख्तियारपुर निवासी रवि कुमार की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को नदी से बाहर निकाला और सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, जनार्दन सिंह की बेटी की शादी बीते सोमवार को हुई थी। शादी के चौथे दिन चौठारी की रस्म अदा करने के लिए परिवार के सदस्य गंडक नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।बाकी डूबे हुए दो व्यक्तियों की खोजबीन गंडक नदी में की जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!