Vaishali

वैशाली में लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SIT गठित:लूट के 3 घंटे बाद पहुंची थी पुलिस

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने महनार थाना क्षेत्र में एक आभूषण व्यवसायी रंजीत कुमार के घर हुई घटना के बाद दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों पर कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है, जिसमें समय पर सूचना न देना और वरीय पदाधिकारियों को अवगत न कराना शामिल है, जिससे पुलिस कार्रवाई में देरी हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राथमिक जांच के अनुसार, 20-21 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में डायल 112 पर तैनात एएसआई शुक्लेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने किसी भी वरीय अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी।

 

आवश्यक सतर्कता नहीं बरती

 

इसी प्रकार, अपर थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह को भी घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बावजूद, उन्होंने आवश्यक सतर्कता नहीं बरती, त्वरित कार्रवाई नहीं की और न ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया।लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया

 

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महनार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। यह टीम मामले का खुलासा करने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!