Patna

चिराग पासवान के गीत को लेकर 2 समुदायों में झड़प:शादी समारोह में गाना बजाने पर पथराव

वैशाली में शनिवार की रात शादी समारोह में चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में यादव और पासवान समुदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया बांध के पास की है। राजेश पासवान के बेटे पिंटू कुमार की बारात समस्तीपुर निकलने के लिए तैयार थी। परिजन ‘बिलौकी’ की रस्म’ कर रहे थे। इस दौरान DJ ने ‘तोर मजनुआ हकौ चिराग भईया के फैन गे पगली’ गाना बजाया, जिस पर यादव समुदाय के लोगों ने आपत्ति व्यक्त की।

 

यादव समुदाय ने बारात को आगे बढ़ने से रोका

 

उन्होंने कहा कि यादव टोला में पासवान का गाना नहीं बजेगा, बारात जाने से रोक दिया। इसके बाद यादव और पासवान समुदाय के बीच बहस शुरू हो गई, जो थोड़ी ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दुसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया।इस दौरान यादव समुदाय के लोग बारात को आगे बढ़ने से रोक रहे थे। जिस पर महौल और बिगड़ता चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

 

पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने दूल्हे सहित अन्य बारातियों को सुरक्षित आगे निकलवाया। इस पथराव में कई लोग चोटिल हुए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आईं।

 

लड़के की मां को पीटा, गहने छीने

 

वहीं दूल्हे की मां बुधनी देवी ने बताया कि बारात निकलने से पहले बिलौकी का रश्म चल रहा था। गांव में बिलौकी मांगने के दौरान एक भी पुरुष साथ में नहीं थे, केवल महिलाएं चल रही हैं। DJ पर जब चिराग पासवान का गाना बज रहा था।इसी दौरान यादव लोग ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। हमने जब अपने लोगों को फोन कर बुलाने का प्रयास किया, तो मेरे बालों को पकड़कर पीटने लगे और शरीर पर का गहना छीन लिया। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे का बारात यादव लोगों ने रोक दिया था। पुलिस के आने के बाद सभी गाड़ियों को वहां से निकाला गया।

 

उन्होंने बताया कि यादव समाज के लोग का ये कहना था कि पासवान का उतना चलती नहीं चलता है जो उसका गाना बजाते हुए शादी करने जाएगा।

 

लालू का गाना बजाने पर नहीं होते नाराज

 

स्थानीय नरेश पासवान ने बताया कि गांव से बारात निकल रही थी, तभी बारात में चिराग पासवान के गाना बजाने पर यादव लोग ईंट पत्थर चलाने लगे। उन्होंने बताया कि जब लालू यादव का गाना बजता है, तो उसे छोड़ देते हैं। वहीं जब चिराग पासवान का गाना हमलोग बजाते हैं तो वह लोग लाठी-डंडे, ईंट -पत्थर फेंकना शुरू कर देते है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!