समस्तीपुर:जेल में अनशन करने वाले बंदी को भेजा मुजफ्फरपुर-भागलपुर,साथी से संपर्क काटने के लिए एक्शन
समस्तीपुर मंडल कारा में बंद कुख्यात बदमाशों की ओर से जेल में अनशन करना उन्हें महंगा पड़ा। अनशन करने वाले सभी चारों बंदियों को जेल प्रशासन केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर व भागलपुर भेज दिया है। इसके साथ ही दलसिंहसराय उपकार में बंद दरभंगा सोना लूट का मास्टरमाइंड बेगूसराय निवासी भोला सिंह को भी जेल प्रशासन ने केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेज दिया है।
जेल अधीक्षक ने की पुष्टि
जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा ने बंदियों को केंद्रीय कारा भेजे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या लूट जैसे संगीत अपराधों के आरोप में जेल में बंद रमेश ठाकुर, सुपारी किलर मोहम्मद चांद, बैंक और महाराष्ट्र लूट का मास्टर माइंड दीपक मुंशी हत्या के मामले में आरोपी अखिलेश राय को केंद्रीय कारा भेज दिया गया है। उधर, दलसिंहसराय के उपकारा में बंद बेगूसराय के रहने वाले दरभंगा सोना लूट का मास्टरमाइंड भोला सिंह को भी कारा प्रशासन की ओर से केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया है।
बता दें कि पिछले दिनों जेल में बंद रमेश ठाकुर, मोहम्मद चांद, दीपक मुंशी और अखिलेश राय ने जेल का मेस इंचार्य कुख्यात सुपारी किलर कुमोद ठाकुर पर जेल प्रशासन से मिलकर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इसी आरोप को लेकर बंदियों की ओर ले पेशी के दौरान मीडिया और कोर्ट के सामने अनशन की जानकारी दी गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है।जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद कुछ और बंदियां की हरकत में सुधार नहीं आया, तो उसे भी मुजफ्फरपुर पटना और भागलपुर के केंद्रीय कारा में भेजा जाएगा।
दलसिंहसराय उपकार से रची थी लूट की साजिश
बता दें कि पिछले दिनों दरभंगा में हुए 2 करोड़ के जेवरात लूट कांड की साजिश दलसिंहसराय के उपकारा में रचने की बात सामने आई थी। जेल में बंद हत्या आरोपी भोला सिंह की ओर से साजिश रचने की बात सामने आई थी । मामला सामने आने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भोला सिंह को केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेज दिया है, ताकि स्थानीय लोगों से संपर्क कट हो सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
