Begusarai

बेगूसराय:ADEO परीक्षा में नकल करते पकड़ाया अभ्यर्थी:कान में ब्लूटूथ छिपाकर एग्जाम..

बेगूसराय में बीपीएससी की ओर से आयोजित ADEO परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है, जहां एक अभ्यर्थी कान में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा था। लेकिन वीक्षकों की सतर्कता से उक्त परिक्षार्थी को पकड़ लिया गया। पुलिस पकड़े गए छात्र से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिक्षार्थी को सीताराम उच्च विद्यालय रजौड़ा परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया है। जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की सक्रियता भी सामने आई है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान खगड़िया के अभिषेक रंजन की गतिविधि वीक्षकों को संदिग्ध लगी।

 

बार-बार अपने कान को छू रहा था अभ्यर्थी

 

वह बार-बार अपने कान को छू रहा था, जिससे परीक्षकों का ध्यान उसकी ओर गया और उस पर नजर रखी जाने लगी। शक गहराने पर वीक्षकों ने परीक्षार्थी से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने पहले टालमटोल करने की कोशिश की। लेकिन सख्ती से जांच करने पर उसके कान के अंदर छिपा ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ।

 

 

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए और तुरंत इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सेंटर सुपरिटेंडेंट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष मौके पर पहुंचे।इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अभिषेक रंजन को मुफस्सिल थाना ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ किया गया है, पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कौन संगठित गिरोह सक्रिय है। एसपी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया। मामले की जांच चल रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!