Patna

प्यार में धोखा मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की,कहा- प्रेमी के परिजनों ने शादी से किया था इनकार

पटना. खगरिया.चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली पंचायत अंतर्गत मलपा वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार शाम एक नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेम में धोखा मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस और 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जब ग्रामीणों ने लड़की को लगभग सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रेम संबंध में धोखे का आरोप

जानकारी के अनुसार, लड़की मलपा के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली है। आरोप है कि उसके प्रेमी के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे वह आहत हो गई और गुस्से में टावर पर चढ़ गई।सूचना मिलते ही चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार और 112 की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से लड़की को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

 

पूछताछ जारी

 

रेस्क्यू के बाद लड़की को चौथम थाना लाया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। उन्होंने कहा कि लड़की नाबालिग है और उससे आवश्यक पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!