Patna

एक दूजे के हुए यश और निधि, हिन्दू रिवाज से रचाई शादी ।

पटना।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार और टेलीविजन व भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्द अभिनेत्री निधि झा की शादी का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फैन्स का ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि यश और निधि शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यश कुमार और निधि झा ने मुम्बई के एक निजी होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। यश और निधि अपने पूरे परिवार के साथ मुम्बई हुए हैं। महीने भर पहले ही यश निधि की सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। यश और निधि ने 29 अप्रैल को हल्दी पूजा की थी। इसके बाद निधि की मेहंदी की रस्म 30 अप्रैल को की गई थी। यश और निधि की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं।

यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने बताया कि इस भव्य शादी समारोह के दौरान यह के सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ निजी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में यश शेरवानी व निधि ब्राइडल लहँगे में बेहद खूबसूरत दिख रहे थें। मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में इस भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई। शादी में तुरंत बाद यश अपनी फ़िल्म को पूरा करने आउटडोर शूट के लिए निकलेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!