Samastipur

दलसिंह सराय मे पिस्टल के बल पर छात्रा का अपहरण कर किया रेप।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के एक गांव में मंगलवार की रात गांव के ही एक युवक द्वारा पिस्टल की नोक पर छात्रा को बंधक बनाते हुए अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। मामला उजागर होने के बाद बुधवार को स्थानीय थाना की पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए महिला सिपाही की अभिरक्षा में सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी के पिता को थाना लाकर पूछताछ में जुटी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को दिये गए अपने बयान में बताया कि मंगलवार की रात्रि वह घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक मन घूमने लगा तो वह अपने नाना के ही घर के बाहर आकर बैठ कर हवा खा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही आरोपी आशुतोष कुमार अंधेरे में खड़ा था। जिसने पिस्टल के दम पर जबरदस्ती अपने घर मे ले जाकर मुंह में जबर्दस्ती कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे सड़क पर छोड़कर चुपचाप घर जाने को कहा और किसी से नहीं बताने की धमकी दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्रा को सदर अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा है। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान दर्ज किया गया है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!