रामनवमी के लेकर निकाली गई भव्य झांकी,सुरक्षा को लेकर थे पुख्ता इंतजाम
समस्तीपुर.शहर के भूतनाथ मंदिर श्री राम सेना के द्वारा भी मंगलवार को भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में श्री राम के अलावा अन्य देवी देवता के रूप में कलाकार थे। पारंपरिक हथियार एवं लाठी के साथ जुलूस में सभी करतब दिखाते हुए जा रहे थे। इस झांकी के मुख्य विशेषता यह थी कि झांकी में महिलाएं भी पारंपरिक ड्रेस पहनकर पैदल के अलावे खुली जीप गाड़ी पर भी सवार थी। वहीं कई महिलाएं व बच्चियों ने पारंपरिक तरीके से साड़ी पहन कर हाथ में तलवार लेकर घोड़े पर सवार थी।
नारी सशक्तिकरण की यह दृश्य बरबस लोगों को नजर अपनी ओर खींच रही थी। इस जुलूस में समस्तीपुर की विधायक अश्वमेघ देवी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह भगवान श्री राम के रामनवमी के उपलक्ष्य में झांकी निकाली गई है। इसमें सभी वर्ग के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नारे लगा रहे हैं। सभी भाईचारे का मिशाल पेश कर रहे हैं। यह जुलूस हर साल समस्तीपुर में निकाली जाती है। जुलूस में शामिल सैकड़ो लोगों के स्वागत के लिए लोगों ने जगह-जगह शरबत की व्यवस्था की गयी थीं।
इस दौरान शहर के विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर गिलास में शरबत रखा हुआ था। जिसे जुलूस में शामिल आकर शरबत पी रहे थे। गर्मी से बचाव को लेकर जगह-जगह सरवत, नींबू, पानी की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में भी इसकी व्यवस्था की गई थी, ताकि लोग प्यास नहीं रहे।
रामनवमी के लेकर निकाली गई भव्य झांकी में रक्तदाता सम्मान रथ को भी शामिल किया गया था। इसके सहारे रक्तदान महादान का नारा बुलंद किया जा रहा था। ताकि लोग जरूरतमंद को रक्तदान कर सके। हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक अविनाश कुमार सिंह उर्फ बादल सिंह ने कहा कि इस रैली में रक्तदाता सम्मान रथ को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग रक्तदान के प्रति जागरूक रहे। रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई हानि नहीं होती है। 18 वर्ष के बाद कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं, ताकि रक्त के अभाव में कोई मरीज की मौत ना हो सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
